समस्तीपुर में तेज रफ्तार बोलेरो ने बरपाया कहर, पूजा करने जा रहे 15 लोगों को कुचला, 9 की हालत गंभीर

Road Accident: समस्तीपुर में एक बोलेरो ने रोसड़ा मुख्य मार्ग पर 15 लोगों को कुचल दिया है. इस हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर है. वहीं अन्य को भी अधिक चोटें लगी हैं. सभी घायलों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बिहार के समस्तीपुर जिले में एक बार फिर से तेज रफ्तार ने बोलेरो ने कहर बरपाया है. रोसड़ा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने 15 लोगों को कुचल दिया. इस हादसे में 9 लोगों की हालत गंभीर है. अन्य को भी अधिक चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है. ये सभी जख्मी भुइयां बाबा की पूजा करने जा रहे थे.

हादसे में 15 लोग हुए घायल

बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह 50 से अधिक संख्या में लोग ब्रह्म स्थान की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान कन्हैया चौक के पास एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर भीड़ को कुचलते हुए आगे निकल गई. इस खौफनाक हादसे में 15 लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 लोगों की हालत गंभीर है. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल सभी घायल लोगों का इलाज समस्तीपुर के सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

Also Read: पटना में इन जगहों पर लगेंगे वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड, ट्रैफिक नियमों से लेकर जागरुकता तक के मिलेंगे संदेश
घटना के बाद मची चीख पुकार

घटना के बाद चीख-पुकार मच गयी. आनन फानन में सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. वही, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोलेरो को जब्त कर लिया है. इसके साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है. ये सभी लोग जितवारपुर निवासी राकेश चौधरी के यहां भुइयां बाबा के पूजा में शामिल होने आये हुए थे. घायलों की पहचान नीतू कुमारी, सत्यम कुमारी, रीना देवी, रीना चौधरी, निशा कुमारी और जगदीश महतो के रूप में की गई है जो मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर कन्हाई चौक के रहने वाले हैं. वहीं गुड़िया कुमारी पातेपुर, आशा देवी सहदई वैशाली, राजा चौधरी महुआ, अमरजीत कुमार ताजपुर के रहने वाले हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >