राजस्व विभाग के 3 अंचल और राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई, किसी को किया निलंबित तो किसी के कटे पेंशन

Revenue Department CO-RO Action: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के 3 अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. विभाग की ओर से लेटर जारी कर इन तीनों अधिकारियों पर आरोप लगाए गए हैं. किसी अधिकारी को निलंबित किया गया जबकि किसी के पेंशन में कटौती कर दी गई.

Revenue Department CO-RO Action: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने विभाग के तीन अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया. बांका जिले के चांदन के अंचल अधिकारी रविकांत कुमार को निलंबित कर दिया गया है. रविकांत कुमार पर आरोप यह लगाया गया है कि 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए इन्हें गिरफ्तार किया गया था. ऐसे में अब उन्हें गिरफ्तार किए जाने की तारीख से ही निलंबित कर दिया गया है.

इन अधिकारियों के खिलाफ भी लिया एक्शन

साथ ही अररिया जिले के नरपतगंज के राजस्व अधिकारी रामउदगार चौपाल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. इन पर गलत और भ्रामक प्रतिवेदन के आधार पर दाखिल-खारिज के एक मामले को अस्वीकृत कर दिया था. ऐसे में रामउदगार चौपाल वेतन बढ़ोतरी पर रोक लगा दी गई है.

इनके अलावा सारण जिले के अंचल अधिकारी जयशंकर प्रसाद के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जारी किए गए लेटर में यह जिक्र किया गया है कि नामांतरण रिविजन वाद सं.-66 / 99-2000 में पारित आदेश की अवहेलना कर विक्रेता के नाम से जमाबंदी कायम नहीं रहने के बावजूद नामांतरण के लिए अनुशंसा करने का आरोप लगाया गया. ऐसे में जयशंकर प्रसाद के 5 सालों के लिए 15 प्रतिशत पेंशन कटौती का फैसला लिया गया.

बिहार से जुड़ी अन्य ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक्शन

इस तरह से एक के बाद एक तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. विभाग में लगातार भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिए जा रहे हैं. सरकार ने स्पष्ट किया था कि विभाग में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आगे भी इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी. भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी.

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल लगातार यह कहते आए हैं कि विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति लागू है. उन्होंने कहा था कि जनता को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं देना सरकार की प्राथमिकता है. किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को अपने पद का दुरुपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Also Read: बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >