भागलपुर में शादी का झांसा देकर रिश्तेदार ने युवती के साथ गलत काम किया, पुलिस तक पहुंचा मामला

Bihar crime news: अमडंडा थाना क्षेत्र भवानीपुर गांव से शादी का झांसा देकर लड़की का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता की मां के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें.

भागलपुर (सन्हौला): अमडंडा थाना क्षेत्र भवानीपुर गांव से शादी का झांसा देकर लड़की का यौन शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है. अमडंडा पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर अंतीचक थाना क्षेत्र के काशड़ी गांव के अभिनंदन साह को नामजद आरोपित बनाते हुए मामला दर्ज किया है.

आरोपी है युवती का रिश्तेदार

पुलिस मामला दर्ज कर पीड़िता को पुलिस अभिरक्षा में कहलगांव अनुमंडल अस्पताल में मेडिकल जांच करायी. लिखित आवेदन में पीड़िता ने बताया कि अभिनंदन कुमार रिश्तेदार है. इससे उसका अंतीचक से भवानीपुर आना-जाना होता था. इस दौरान लड़की से शादी का झांसा देकर यौन शोषण करते रहा.

आरोपी की तलाश कर रही पुलिस

अब शादी से वह इनकार कर रहा है. पुलिस मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही है. आमडंडा थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया की पुलिस विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपित की तलाश कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >