बिहार में कोरोना से रिकवरी का रेट बढ़कर हुआ 89.29 प्रतिशत, 1.12 लाख सैंपल की हुई जांच

पटना : राज्य में कोरोना से रिकवरी का रेट बढ़कर 89.29% हो गया है. बुधवार को एक लाख 12 हजार 199 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें सिर्फ 1543 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. राज्य में अब तक 45 लाख 62 हजार 913 सैंपलों की जांच हुई है, जिसमें एक लाख 53 हजार 735 पाये गये हैं.

पटना : राज्य में कोरोना से रिकवरी का रेट बढ़कर 89.29% हो गया है. बुधवार को एक लाख 12 हजार 199 सैंपलों की जांच हुई, जिसमें सिर्फ 1543 नये कोरोना पॉजिटिव पाये गये. राज्य में अब तक 45 लाख 62 हजार 913 सैंपलों की जांच हुई है, जिसमें एक लाख 53 हजार 735 पाये गये हैं.

इनमें से अब तक एक लाख 37 हजार 271 स्वस्थ हो चुके हैं. अभी 15 हजार 678 एक्टिव केस हैं. पिछले 24 घंटे में 1480 संक्रमित स्वस्थ हुए, जबकि 10 की मौत हो गयी. अब तक कुल 785 की मौत हो चुकी है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक 202 नये केस पटना जिले में पाये गये.

इसके अलावा भागलपुर में 96, पूर्णिया में 92, कटिहार में 80, मुजफ्फरपुर में 72, अररिया में 67, मधुबनी में 63, पश्चिम चंपारण में 62, गोपालगंज में 52, नालंदा में 47, रोहतास में 46, दरभंगा में 45, सारण में 35, जहानाबाद में 34, लखीसराय व सहरसा में 33-33, किशनगंज में 30, सुपौल, समस्तीपुर व वैशाली में 29-29, बांका व बेगूसराय में में 28-28, पूर्वी चंपारण व मधेपुरा में 27-27, बक्सर में 25 पॉजिटिव पाये गये हैं.

भोजपुर, गया व नवादा में 23-23, कैमूर में 22, औरंगाबाद में 21, मुंगेर में 20, खगड़िया में 18, सीवान में 17, सीतामढ़ी में 16, जमुई में 15, शेखपुरा में 11, शिवहर में 10 और अरवल में सात नये पॉजिटिव पाये है. साथ ही साहेबगंज, जम्मू एवं कश्मीर, गुमला, धनबाद के एक-एक व्यक्तियों के सैंपल पटना में, जबकि कुशीनगर के दो व्यक्तियों के सैंपल पश्चिम चंपारण में पॉजिटिव पाये गये हैं.

posted by ashish jha

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >