राशिफल 04 November: तुला वाले कल भय-पीड़ा से हो सकते हैं परेशान, मेष से मिथुन वाले धन को लेकर ये पढ़ें

राशिफल 04 November 2022: मेष से मीन राशिवालों के लिए कल का दिन वैसे तो औसत रहेगा. लेकिन कल का दिन खुशनुमा बनाने के लिए एक बार राशिफल जरूर पढ़ लीजिए. ताकि आप पूरे दिन की प्लानिंग कर सकें..

कल तारीख है 04 नवंबर 2022 दिन शुक्रवार और आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका कल का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए. हमने आपकी राशि पर पड़ने वाले विभिन्न ग्रहों की चाल के प्रभाव अनुसार आपका कल का दिन कैसा बीतेगा, क्या होगा कल का शुभ अंक, कैसा होगा कल का लक्की रंग, इसके बारे में सटीक आकलन किया हैं. तो आइए जानते हैं

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आय में वृद्धि होगी. शुभ समाचार प्राप्त होंगे. पुराने मित्र व संबंधी मिलेंगे. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. विरोध की संभावना, धनहानि, गृहस्‍थी में कलह, रोग से घिरने की संभावना, कुछ कार्यसिद्धि की संभावना.यदि आप सांझेदारी में व्यापार करते है तो आज अपने बिज़नेस पार्टनर से बनाकर रखे अन्यथा उनके साथ रिश्तो में दरार आ सकती है. यह दरार आगे चलकर बढ़ सकती है जिसका नुकसान आपको ही उठाना पड़ेगा.

लकी नंबर- 6

लकी कलर- केसरी

वृष(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. भागदौड़ रहेगी. भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. धनागम सुस्त रहेगा. कार्य के प्रति अनमनापन रहेगा.परिवार में सभी का मन आनंदित रहेगा और माता-पिता का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा.घर का वातावरण धार्मिक रहेगा और सभी शांति का अनुभव करेंगे.

लकी नंबर- 4

लकी कलर- नीला

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

लेनदारी वसूल होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. शत्रु भय रहेगा. व्यापार-व्यवसाय में ग्राहकी अच्छी रहेगी. यदि आप सोशल मीडिया पर अपना काम देखते है तो उसमे अप्रत्याशित सफलता मिल सकती है.काम को लेकर सीरियस होंगे और पढ़ाई में भी अच्छे नंबर आएंगे.

लकी नंबर- 9

लकी कलर- पीला

कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

पार्टनर से मतभेद समाप्त होगा. नौकरी में अधिकारी का सहयोग तथा विश्वास मिलेगा. पारिवारिक व्यस्तता रहेगी. आकस्मिक व्यय से रहेगा. अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा.यदि आप किसी के साथ प्रेम करते है और उनसे दूर है तो आज के दिन उनके साथ मिलने का प्लान करेंगे. शायद उनके साथ आपकी भेंट भी हो जाए.

लकी नंबर- 5

लकी कलर- गुलाबी

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

लेन-देन में सावधानी रखें. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा.विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा. शत्रु पर विजय, हर्ष के समाचार मिलने की संभावना. कुसंग से हानि.धनागम सुखद रहेगा.यदि आपको घुटनों या सिर में दर्द की समस्या रहती है तो आज के दिन यह समस्या बढ़ सकती है. ऐसे में पहले से ही इसका ध्यान रखे. सुबह के समय योग व व्यायाम करने की आदत डालेंगे तो स्थिति में सुधार होगा.

लकी नंबर- 3

लकी कलर- भूरा

कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कारोबारी नए अनुबंध होंगे. नई योजना बनेगी. मान-सम्मान मिलेगा. वाणी पर नियंत्रण रखें.स्त्री कष्ट संभव. कलह से बचें. कार्य में सफलता, शत्रु पराजित होंगे.फैशन, मॉडलिंग, संगीत, कला इत्यादि के क्षेत्र में पढ़ाई कर रहे लोगो को सफलता मिलेगी और उनके काम को भी प्रोत्साहन मिलेगा. घर से प्रोत्साहन प्राप्त होगा जो आपके उत्साह में वृद्धि करेगा.

लकी नंबर- 2

लकी कलर- ग्रे

तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

भय, पीड़ा व भ्रम की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ भागदौड़ होगी. भय-पीड़ा, मानसिक कष्ट की संभावना. लाभ तथा पराक्रम ठीक रहेगा.दु:समाचार प्राप्त होंगे.यदि नयी नौकरी की तलाश में हैं तो आज के दिन कुछ ऐसे ऑफर आएंगे जो आपके लिए लोक-लुभावने तो होंगे लेकिन उसमे सफल नहीं हो पाएंगे. ऐसे में ज्यादा मेहनत करने की आवश्यकता है अन्यथा परिणाम आपके विपरीत होंगे.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- महरून

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

यात्रा सफल रहेगी. विवाद न करें. लेन-देन में सावधानी रखें. कानूनी बाधा दूर होगी. देव दर्शन होंगे.राज्य से लाभ होने की संभावना.मातृपक्ष की चिंता.सिंगल लोगो को किसी के ऊपर आकर्षण की भावना आएगी लेकिन उनसे बात करने में झिझकेंगे. ऐसे में किसी मित्र का सहारा लिया जा सकता है.

लकी नंबर- 6

लकी कलर- आसमानी

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

बेचैनी रहेगी. स्वास्थ्य कमजोर रहेगा. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. राजकीय बाधा दूर होगी.नेत्र पीड़ा की संभावना. धनलाभ एवं बुद्धि लाभ होगा. शत्रु से परेशान होंगे.परिवार या रिश्तो को लेकर चिंता रहेगी जिस कारण मन में बेचैनी भी रह सकती है.किसी कारणवश यह मानसिक अवसाद का रूप भी ले सकती है. इसलिये किसी अपने के साथ इसे साझा करेंगे तो स्थिति बेहतर होगी.

लकी नंबर- 9

लकी कलर- संतरी

मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

प्रेम-प्रसंग में जोखिम न लें.वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें. झंझटों में न पड़ें. आगे बढ़ने के मार्ग मिलने की संभावना. शत्रु पराजित होंगे. लाभ होगा.काम के सिलसिले में रोजाना बाहर जाना होता है तो आज के दिन किसी अनजान व्यक्ति के साथ उलझने से बचे.झगड़ा छोटी सी बात पर शुरू होगा लेकिन देखते ही देखते वह बड़ा रूप ले लेगा.

लकी नंबर- 1

लकी कलर- हरा

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

रोजगार में वृद्धि होगी. व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी. परिवार की चिंता रहेगी. लाभ होगा. अस्वस्थता का अनुभव करेंगे. चिंता से मुक्ति नहीं मिलेगी.आपका कोई अपना ही अहित करने का प्रयास कर सकता है. पड़ोस के लोगो के साथ भी रिश्ते कमजोर होंगे. कारोबार में कोई पुराना समझौता भी टूट सकता है जिसका दोष आपके सिर पर ही आएगा.

लकी नंबर- 8

लकी कलर- श्वेत

मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी. घर-बाहर अशांति रह सकती है. प्रयास सफल रहेंगे. यात्रा के योग बनेंगे. कुछ कष्ट होने की संभावना. लाभ के योग बनेंगे.घर पर रिश्तेदारों का आना-जाना होगा. कोई आपसे नाराज़ चल रहा था तो उनकी नाराजगी भी दूर हो सकती है और वे आपका सहयोग करेंगे.

लकी नंबर- 7

लकी कलर- स्लेटी

आपका दिन मंगलमय हो

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष , वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ 8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >