Train News: रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस हुआ रीशेड्यूल, पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्स 6 से 9 दिसंबर तक रद्द

Train News: रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 30 नवंबर 2022 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 13 बजकर 45 मिनट के स्थान पर 60 मिनट विलंब से अर्थात् 14 बजकर 45 मिनट पर रांची से प्रस्थान करेगी.

Train News: झारखंड की राजधानी रांची से पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन के बीच चलने वाली ट्रेन रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस आज अपने निर्धारित समय से देर से रवाना होगी. आमतौर पर यह ट्रेन दिन में 1 बजकर 45 मिनट पर रांची स्टेशन से रवाना होती है. लेकिन, आज यानी बुधवार (30 नवंबर) को यह ट्रेन एक घंटा विलंब से हावड़ा के लिए रवाना होगी. दिसंबर के पहले सप्ताह में एक ट्रेन को रीशेड्यूल किया गया है, तो दो ट्रेनें कम से कम चार दिन तक रद्द रहेगी.

आज 2 बजकर 45 मिनट पर रांची से हावड़ा के लिए खुलेगी शताब्दी

दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गयी है. दपूरे की ओर से जो जानकारी दी गयी है, उसमें ट्रेन के लेट से जाने की वजह लिंक रेक का विलंब से चलना बताया गया है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची रेल मंडल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी ने बताया कि यह ट्रेन आज 2 बजकर 45 मिनट पर रांची स्टेशन से हावड़ा के लिए रवाना होगी.

Also Read: Train News: टाटानगर और पटना के बीच चलेगी तेजस एक्सप्रेस, 7 घंटे में होगा झारखंड से बिहार का सफर
30 नवंबर को 60 मिनट लेट से जायेगी रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस

जो जानकारी दी गयी है, उसमें कहा गया है कि लिंक रेक के विलंब से चलने के कारण रांची रेल मंडल से परिचालित ट्रेन संख्या 12020 रांची-हावड़ा शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 30 नवंबर 2022 के प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है. यह ट्रेन अपने निर्धारित समय 13 बजकर 45 मिनट के स्थान पर 60 मिनट विलंब से अर्थात् 14 बजकर 45 मिनट पर रांची से प्रस्थान करेगी.

3 दिसंबर को अल्लापुजा से 9 बजे खुलेगी अल्लापुजा-धनबाद एक्सप्रेस

उधर, दक्षिण रेलवे के सेलम मंडल के अंतर्गत सेलम यार्ड पर विकास कार्य (नॉन इंटरलॉकिंग) की वजह से ट्रेन संख्या 13352 अल्लापुजा–धनबाद एक्स्प्रेस ट्रेन 3 दिसंबर 2022 को अपने तय समय से 3 घंटे के विलंब से अल्लापुजा से रवाना होगी. यह ट्रेन हर दिन सुबह 6 बजे खुलती है. 3 दिसंबर को यह ट्रेन सुबह 9 बजे अल्लापुजा से धनबाद के लिए रवाना होगी.

Also Read: IRCTC News: पटना जनशताब्दी का समय बदला, राजधानी समेत रांची-हटिया से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले
हटिया-पूर्णिया के बीच चलने वाली ट्रेन रहेगी रद्द

पूर्व मध्य रेलवे के सोनपुर मंडल के अंतर्गत बरौनी स्टेशन पर विकास कार्य (नॉन इंटरलॉकिंग) की वजह से रांची रेल मंडल से परिचालित दो ट्रेनों को चार दिन के लिए रद्द कर दिया गया है.

  • ट्रेन संख्या 18626 हटिया – पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारंभ दिनांक 5 दिसंबर 2022 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 8 दिसंबर 2022 तक हटिया से रद्द रहेगी.

  • ट्रेन संख्या 18625 पूर्णिया कोर्ट – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन यात्रा प्रारम्भ दिनांक 6 दिसंबर 2022 से यात्रा प्रारंभ दिनांक 9 दिसंबर 2022 तक पूर्णिया कोर्ट से रद्द रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >