जिप सदस्य ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान

भवानीपुर

भवानीपुर. पूर्व मंत्री बीमा भारती के सुपुत्री जिला परिषद सदस्य रानी भारती ने आसन्न विधानसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है. श्रीमती भारती लोगों से अपील करते हुए कहा इस बार युवा रोजगार के नाम पर मतदान करें. 2025 में नेता विपक्ष तेजस्वी यादव इस तानाशाही सरकार को मुंह तोड़ जवाब देंगे. एक सशक्त और जागरूक युवा के तौर पर अपनी ताकत दिखानी है. युवा ही देश का भविष्य हैं और हमे मिलकर अपनी आवाज़ उठानी है. तेजस्वी यादव के नेतृत्व में, हम समाज के हर वर्ग की आवाज़ बनेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे. हमें इस बार मतदान की ताकत दिखाना होगा. विचौलियों के झांसे में आने की जरूरत नहीं है. हमेशा अपने दिल की पुकार पर अपनी इच्छा अनुसार काम करें. इस बार का चुनाव निर्णायक होगा. वर्तमान सरकार घोषणा की सरकार है जो धरातल पर नहीं कागज पर दिखता है. इस बार इससे बचने की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >