रघुनाथपुर वार्ड 16 में गड्ढे में डूबने से युवक की मौत

रघुनाथपुर वार्ड 16 में

प्रतिनिधि, बनमनखी. सरसी थाना क्षेत्र के कचहरी बलुवा पंचायत के रघुनाथपुर वार्ड 16 में शुक्रवार सुबह 8 बजे पानी भरे गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. मृतक अनिल सोरेन (27 ) पिता स्व जेठा सोरेन साकिन काझी पुल टोला वार्ड नं 4 के रूप में हुई. घटनास्थल पर पहुंची सरसी पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कचहरी बलुवा पंचायत के रघुनाथपुर वार्ड 16 के वार्ड सदस्य सुनील सोरेन ने बताया कि मृतक अनिल सोरेन 8 दिन पहले अपने ननिहाल मामा के यहां रघुनाथपुर आया था. शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे शौच करने खेत की तरफ गया था. शौच करने के पश्चात लौटने के क्रम में पैर फिसल जाने से गड्ढे के गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गयी. सीओ अजय कुमार रंजन ने बताया कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को मुवावजा की राशि मिलेगी. सरसी थानाध्यक्ष मनीष चंद्र यादव ने बताया कि युवक की पानी भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गयी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं मृतक के चचेरा मामा ने बताया कि मृतक के माता-पिता का पूर्व में ही निधन हो गया. मृतक के परिवार में बड़ा भाई और एक बहन है. फोटो. 9 पूर्णिया 12 फोटो परिचय :-जांच करती पुलिस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >