छोटे भाई को दबिया मार कर किया अधमरा

भू-विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को दबिया मार कर लहूलुहान कर दिया.

पूर्णिया. भू-विवाद में बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई को दबिया मार कर लहूलुहान कर दिया. बड़े भाई के जानलेवा हमले में छोटे भाई का सिर और एक पैर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घटना रविवार की देर रात भवानीपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में हुई. जानलेवा हमले में अधमरा भाई डब्लू यादव को इलाज के लिए भवानीपुर रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. पीड़ित पक्ष द्वारा घटना की लिखित शिकायत भवानीपुर थाना में की गयी है. आरोपी बड़ा भाई का नाम गोपाल यादव बताया गया है. इस संबंध में घायल का छोटा भाई राजेन्द्र यादव उर्फ बौनी यादव ने बताया कि वे सभी तीन भाई हैँ. सबसे बड़ा भाई गोपाल यादव चार एकड़ जमीन को लेकर विवाद कर रहा है. वह घर के बसोवास की जमीन पर भी उन दोनों भाई को हिस्सा नहीं देना चाहता है. उन्होंने बताया कि रात 10 बजे गोपाल यादव उसके पुत्र आदि मिल कर एक साथ दबिया लाठी और लोहे का रड लेकर हमला कर दिया. हमले में वह और उसकी मां भी घायल हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >