स्वरोजगार के लिए महिलाओं को मिले 10-10 हजार रुपये

अबतक पूर्णिया में 3.75 लाख से अधिक परिवारों को मिले 3.75 अरब रुपये

अबतक पूर्णिया में 3.75 लाख से अधिक परिवारों को मिले 3.75 अरब रुपये पूर्णिया. शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत 25 लाख महिला लाभुकों को ₹10,000 प्रति लाभुक की दर से ₹2,500 करोड़ की राशि का अन्तरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी मरंगा में आयोजित किया गया. इस योजना के तहत जिले में अभी तक कुल 3 लाख 75 हजार से अधिक परिवारों को प्रति लाभुक 10 हजार रुपये की दर से 3 अरब 75 करोड़ रुपये राशि का अंतरण किया गया. अगली कड़ी में शेष परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इस अवसर पर डीएम अंशुल कुमार, सदर विधायक विजय खेमका, उप विकास आयुक्त, जीविका परियोजना प्रबंधक सहित भारी संख्या में जीविका दीदियां उपस्थित थीं. इस योजना के तहत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को रोजगार शुरु करने के लिये आर्थिक सहायता दिये जाने की कोशिश है. हर समुदाय व हर वर्ग के परिवारों की महिलायें इसका लाभ ले सकती हैं. अपनी पसंद का रोजगार शुरु करने के लिये प्रारंभिक राशि ₹10 हजार दी जा रही है. बाद में आकलन कर ₹2 लाख तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का प्रावधान है. पसंद के रोजगार हेतु प्रशिक्षण की भी व्यवस्था है. यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है. योजना से लाभान्वित कराने के लिये लाभुकों को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जायेगा. रोजगार के चयन एवं उसे शुरू करने में उन्हें स्थानीय समूहों की सहायता मिलेगी.लाभुकों को राज्य में सफ़लता पूर्वक कार्यरत 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1 करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियों की संगठनात्मक व्यवस्था का सहयोग मिलेगा.प्रशिक्षण, उत्पादन में सहयोग के साथ-साथ महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिये गांव से शहरों तक हाट-बाजार भी विकसित किये जायेंगे.इस योजना का लक्ष्य महिलाओं को रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाना है. स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केन्द्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >