रहुआ पंचायत में महिला का शव बरामद

चकला पनसोही शमशान घाट में शुक्रवार को एक महिला का शव मिला

प्रतिनिधि, हरदा. मरंगा थानाक्षेत्र के रहुआ पंचायत के चकला पनसोही शमशान घाट में शुक्रवार को एक महिला का शव मिला. मृतका की पहचान चांदनी कुमारी रहुआ पंचायत के वार्ड नं 13 हरिजन टोल निवासी कपिलदेव ऋषि की पत्नी पुतुल देवी के रूप में की गयी. मृतका के पति ने बताया कि गुरुवार की शाम घर से गायब थी. वह मानसिक रूप से कमजोर थी. बहुत खोजबीन किये लेकिन नहीं मिली. उसके तीन पुत्र, एक पुत्री है. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना का पता चल पायेगा. इधर, शव मिलने की सूचना मिलते ही मरंगा थानाध्यक्ष रूपक रंजन सिंह, अभय रंजन साथ डायल 112 के बिनोद कुमार मेहता, मनोज कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की. मृतका के दाएं हाथ पर चांदनी कुमारी गुदा हुआ था. फोटो. 7 पूर्णिया 29-बरामद शव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >