PURNIA, मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से महिला बेहोश, भर्ती

मोबाइल चार्ज करने के दौरान करंट से महिला बेहोश, भर्ती

पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट,

पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत बरबन्ना में मोबाइल फोन को चार्ज में लगाने के दौरान बिजली का करंट लगने से एक महिला की स्थिति गंभीर हो गयी. आनन-फानन में परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर की निगरानी में इलाज जारी है. महिला की पहचान बरबन्ना की निवासी नंदन चौहान की पत्नी कंचन देवी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी देते हुए हुए महिला के पति नंदन ने बताया की उनकी पत्नी अपने घर में मोबाइल फोन के चार्जर को बिजली के बोर्ड से कनेक्ट कर रही थी. इसी दौरान वह बिजली के बोर्ड में आ रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गयी. करंट का झटका इतना तेज था कि महिला बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ी. घर के अन्य सदस्यों ने जब शोर सुना, तो तुरंत बिना देरी किए महिला को पूर्णिया के जीएमसीएच पहुंचाया. चिकित्सकों के अनुसार, महिला की स्थिति अभी स्थिर बनी हुई है और उसे इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MANISH KUMAR

MANISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >