Purnia news : रिटायर फौजी के गुम हुए मोबाइल से 63 हजार रुपये की निकासी

पीड़ित स्थानीय नवरतन हाता के रहनेवाले राजकुमार दास ने एसपी से शिकायत करने के बाद साइबर थाना में आवेदन दिया

पूर्णिया. एक रिटायर फौजी के गुम हुए मोबाइल से बदमाशों ने दो बार में कुल 63 रुपये की अवैध निकासी कर ली. मामले को लेकर पीड़ित स्थानीय नवरतन हाता के रहनेवाले राजकुमार दास ने एसपी से शिकायत करने के बाद साइबर थाना में आवेदन दिया. पुलिस के अनुसंधान में बेलौरी ओवर ब्रिज के पास स्थित एक सीसीपी केंद्र की मदद से अवैध निकासी का मामला सामने आया है. इस संबंध में पुलिस द्वारा सीएसपी संचालक पर शिकंजा कसना शुरू किया है. रिटायर फौजी ने बताया कि सीएसपी संचालक उन्हें फोन करना मामला दफा दफा करने को कह रहा है. उनके द्वारा कहा गया है कि सीएसपी संचालक ने उन्हें फोन पर बताया कि उनके केंद्र पर एक व्यक्ति पहुंचा था, जहां एक मोबाइल से यूपीआई द्वारा बैंक खाते से रुपये की निकासी की थी. यह वाकया उनके केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है. इस संबंध में साइबर थाना के डीएसपी अनुराग कुमार ने बताया कि मामला दर्ज का अनुसंधान शुरू किया गया है. जल्द ही संलिप्त अपराधी पकड़ा जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >