माता काली मंदिर रामनगर में मन्नत मांगने वालों की मनोकामनाएं होती है पूरी

नगर पंचायत जानकीनगर के रामनगर गांव में पूर्णिया-सहरसा बड़ी लाइन रेलखंड किनारे आपरूपी माता काली मंदिर में मन्नतें मांगने वाले लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती है.

जानकीनगर. नगर पंचायत जानकीनगर के रामनगर गांव में पूर्णिया-सहरसा बड़ी लाइन रेलखंड किनारे आपरूपी माता काली मंदिर में मन्नतें मांगने वाले लोगों की मनोकामनाएं पूरी होती है. माता काली मंदिर के पंडित सुनील कुमार झा ने बताया कि रामनगर गांव निवासी किसान स्वर्गीय गिरधारी कुंवर वर्ष 1930 अपने खेत में हल जोत रहे थे. इसी बीच हल से माता काली के नेत्र हल लगने से खून धारा बहने लगी. इसके बाद खून की धारा बहने पर शोर मचाना शुरू किया. शोर सुनकर हजारों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. किसान ने अपनी सात एकड़ जमीन में दान कर माता काली मंदिर की स्थापना की. परंतु मंदिर का निर्माण नहीं हुआ. वर्ष 1930 में पूर्णिया-सहरसा छोटी लाइन निर्माण कार्य के समय माता काली मंदिर के सामने रेलखंड पर पुल निर्माण कार्य शुरू हुआ. पुल निर्माण करने के बाद रातों रात पुल धंस जाता था. इसके बाद स्वर्गीय विश्वनाथ झा ने वेस्ट बंगाल के इंजीनियर से माता काली मंदिर मन्नतें मांगने को कहा. इसके बाद इंजीनियर ने पुल निर्माण स्थल पर खड़े होकर मन्नतें मांगी. इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से मंदिर की नींव रखी गयी.

काली पूजा की तैयारी को लेकर कमेटी की हुई बैठक

काली पूजा को लेकर माता काली मंदिर रामनगर कमेटी के लोगों ने एक बैठक की. कमेटी के अध्यक्ष मनोज कुमार प्रभाकर, गौरीशंकर सिंह, उपाध्यक्ष चन्द्रशेखर झा, आषुतोष आनंद कोषाध्यक्ष मनोहर कुमार झा, अमित कुमार ठाकुर वरिष्ठ मंदिर सेवायत राहुल कुंवर, वेदानंद झा, राजकुमार झा, बद्री मंडल, सदानंद कुंवर, मिथिलेश कुमार झा, मुरलीधर झा ने बताया कि आगामी 20 अक्टूबर को दीपावली को मंदिर में पूजा-अर्चना एवं दीप जलाया जाएगा. 21 अक्टूबर को भक्ति जागरण एवं झांकी कलाकार रिया सोनू, अरविंद अकेला, गुड्डू मिश्रा एवं 22 अक्टूबर को गायक आंचल प्रिया,बबलू सागर एवं गुड्डू मिश्रा का कार्यक्रम होना सुनिश्चित है. इस मौके पर प्रवीण कुमार झा, आदित्य कुमार झा, निखिल कुमार, धनंजय मंडल, राजू कुमार, सत्यम राज, कन्हैया सिंह, गोलू सिंह, गुड्डू सिंह, नीतीश मालाकार सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >