इन मुहल्लों में आज रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित

पूर्णिया

पूर्णिया. रविवार को शहर के करीब एक दर्जन मोहल्ले व चौक-चौराहे में दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. जानकारी देते हुए सहायक अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि 33 केवी लाइनबाजर फीडर में अत्यावश्यक मेंटेनेंस कार्य को लेकर सभी 11 केवी फीडर का सुबह 10 बजे से 12 बजे तक शटडाउन रहेगा. जिससे सदर अस्पताल, डीएम आवास मोड़, लाइनबाजार, शिव मन्दिर रोड, पुरानी मस्जिद, रामबाग, भूतनाथ मंदिर, फोर्ड कंपनी चौक, आकाशवाणी चौक, पंचमुखी मंदिर, एस एन एस वाई रोड के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. सहायक अभियंता ने सबंधित उपभोक्ताओं से आवश्यक्तानुसार प्रबंध कर लेने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >