सहरया गांव में नल जल का पाइप फटने से सड़क पर जलजमाव

सहरया गांव

बैसा. प्रखंड के नंदनिया पंचायत के सोनामुनी सहरया गांव होकर गुजरने वाली पक्की सड़क पर सोनामुनी सहरया गांव के नजदीक नल जल योजना का पाइप फट जाने से जलजमाव की समस्या हमेशा उत्पन्न रहती है. यह सिलसिला पिछले एक वर्ष से लगातार जारी है. जलजमाव के कारण राहगीरों व वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए नाला निर्माण कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >