चांदी पंचायत में शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली भव्य कलश यात्रा

पूर्णिया पूर्व.

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. पूर्णिया पूर्व प्रखंड के अंतर्गत चांदी पंचायत के चांदी कठुआ गांव में गुरुवार को भक्ति और उत्साह का माहौल देखा गया. ग्रामीण सदानंद शर्मा एवं उनके परिवार की ओर से नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा और शिवलिंग का नगर भ्रमण कराया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और कुमारी कन्याओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कुल 251 श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर नगर भ्रमण किया .गाजे-बाजे और शिव भक्ति के जयकारों के साथ पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया. स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया. इस आयोजन में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधि और प्रबुद्ध लोग शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से जिला पार्षद राजीव कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि पिंटू वर्मा, सरपंच प्रतिनिधि बालवीर प्रसाद साह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष अचिंत मेहता, पूर्व समिति प्रतिनिधि शंकर मेहता, विनोद मेहता, मनोज कुमार मोनू एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल थे. आयोजक सदानंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज शिवलिंग स्थापना पर विधि-विधान के साथ नगर भ्रमण और कलश यात्रा का आयोजन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >