VVIT BBA Student Gold Medal: पूर्णिया. विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी वीवीआइटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के बीबीए छात्र सोनू कुमार ने अपनी मेहनत और लगातार बेहतर प्रदर्शन के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. बीबीए बैच 2023-26 के छात्र सोनू कुमार को आर्यभट्ट नॉलेज यूनिवर्सिटी का गोल्ड मेडल मिला है. उनकी इस उपलब्धि से वीवीआइटी में खुशी का माहौल है.
सोनू कुमार ने बीबीए के सभी छह सेमेस्टर में उच्च अंक हासिल करते हुए लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया. इसी शानदार अकादमिक प्रदर्शन के आधार पर उन्हें विश्वविद्यालय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ. उनकी उपलब्धि को संस्थान ने न केवल छात्र की व्यक्तिगत सफलता, बल्कि शिक्षकों, परिवार और संस्थान के लिए भी गौरव का विषय बताया.
घर पहुंचकर संस्थान ने दी बधाई
सोनू कुमार की उपलब्धि पर वीवीआइटी के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज का एक प्रतिनिधिमंडल उनके आवास पर पहुंचा. प्रतिनिधिमंडल ने सोनू कुमार और उनके माता-पिता से मुलाकात कर उन्हें गोल्ड मेडल हासिल करने पर बधाई दी.
इस मौके पर वीवीआइटी के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा ने सोनू कुमार को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के युवा प्रतिभाशाली हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर परिवेश की जरूरत है. संस्थान का प्रयास ऐसा शैक्षणिक और विकासोन्मुख वातावरण तैयार करना है, जहां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को आगे ले जाने के पर्याप्त अवसर मिल सकें.
छात्र ने सफलता का श्रेय संस्थान को दिया
अपनी उपलब्धि पर सोनू कुमार ने कहा कि उनकी सफलता में वीवीआइटी के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा की छात्र-विकास केंद्रित सोच की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उन्होंने कॉलेज प्रबंधन की ओर से उपलब्ध करायी गयी आधुनिक सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण को अपनी पढ़ाई और तैयारी के लिए उपयोगी बताया.
सोनू कुमार ने वीवीआइटी के सभी शिक्षकों के प्रति आभार जताया. उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के वाइस प्रिंसिपल सौरभ कुमार को विशेष रूप से धन्यवाद दिया और कहा कि समय-समय पर मिले उनके मार्गदर्शन से भी पढ़ाई के दौरान काफी मदद मिली.
VVIT BBA Student Gold Medal: स्थानीय छात्रों को बेहतर शिक्षा देने पर जोर
वीवीआइटी के सचिव ब्रजेश चंद्र मिश्रा ने कहा कि संस्थान का लगातार प्रयास गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है. उन्होंने कहा कि उद्देश्य ऐसा शैक्षणिक वातावरण तैयार करना है, जिससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के लिए अधिक खर्च कर दूसरे शहरों का रुख नहीं करना पड़े.
कार्यक्रम के दौरान वीवीआइटी के प्राचार्य डॉ. सुजीत कुमार और स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के वाइस प्रिंसिपल सौरभ कुमार ने भी सोनू कुमार की उपलब्धि पर खुशी जतायी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं.
सोनू कुमार की यह उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा है, जो लगातार मेहनत और बेहतर अकादमिक प्रदर्शन के जरिये विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी पहचान बनाना चाहते हैं.
Also Read: बिहार में बाढ़ से 270 करोड़ की फसलें बर्बाद, जानिए कितना दिया जाएगा किसानों को अनुदान
Also Read: बिहार के शिक्षकों और कर्मचारियों को राहत, CM सम्राट चौधरी ने जारी किए 461 करोड़ रुपये
