मोबाइल झपट भाग रहे दो अपराधी को ग्रामीणों ने दबोचा

मुफस्सिल थानाक्षेत्र

प्रतिनिधि ,पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बेलोरी चौक स्थित एफसीआई गोदाम के पास गुरुवार की दोपहर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो झपटमार को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले किया. दोनों युवक की पहचान लालगंज मिल्की निवासी शाहनवाज जड़ी और मोहम्मद अशरफ आलम के रूप में हुई. घटना के बारे में बताया गया कि ऑटो पर बैठकर रानीपतरा से लाइन बाजार जा रहे एक व्यक्ति से बेलोरी एफसीआई गोदाम के पास पीछे से मोटरसाइकिल से दोनों ने आकर मोबाइल छीना और भागने लगा. ग्रामीणों ने दोनों को धर दबोचा. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि दो मोबाइल झपटमार व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया गया है. फोटो. 16 पूर्णिया 29- गिरफ्तार अपराधी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >