कारतूस के साथ दो युवक धराये

जानकीनगर

जानकीनगर. रूपेश्वरी ओपी पुलिस ने एक जिंदा कारतूस के साथ दो युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. रूपेश्वरी ओपी प्रभारी कुमारी अनुष्का रानी ने बताया कि बीती रात विशेष छापेमारी अभियान के लिए निकले थे. रात लगभग 9.30 मुरलीगंज नहर की ओर खड़े थे. इसी रमजानी फाटक की ओर से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आ रहे थे.पुलिस वाहन देखकर दोनों युवक भागने लगे. इसके बाद पुलिस जवानों ने दोनों युवक को खदेड़कर कर दबोच लिया. इसके बाद तालाशी लेने पर बाइक के पीछे में बैठे युवक के जींस के दायें पैकेट से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ.इसके दोनों युवक को पुलिस हिरासत में लिया गया. गिरफ्तार कुंदन कुमार पिता जिंबू मंडल ग्राम रमजानी वार्ड नंबर -02 थाना जानकीनगर जिला पूर्णिया एवं सत्यवीर कुमार मंडल पिता स्वर्गीय मंहन्तु ग्राम रत्नपट्टी थाना मुरलीगंज जिला पूर्णिया को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >