केनगर. एसटीएफ पूर्णिया से मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ टू डा. गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित एक विशेष टीम ने बसहा गांव में छापेमारी कर 44 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने मौके से दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. इस टीम ने बसहा वार्ड संख्या 13 स्थित पिंटू साह के घर पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर से 44 किलोग्राम गांजा और एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किया गया. पुलिस ने मौके से तस्करी में शामिल दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान पिंटू कुमार (28 वर्ष) निवासी: बसहा साहू टोला, वार्ड संख्या 13 और संतोष कुमार 24 वर्ष निवासी बसहा के रूप में की. केनगर थाना पुलिस ने बताया कि इस गांजा तस्करी के रैकेट में शामिल कुछ अन्य अपराधियों को भी चिह्नित कर लिया गया है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इसके साथ ही गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के पुराने आपराधिक इतिहासको भी खंगाला जा रहा है ताकि इनके पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके. इस सफल ऑपरेशन में केनगर थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनवी, प्रशिक्षु एसआई हरिप्रसाद कुमार, एएसआई कृष्णा कुमार सिंह सहित सिपाही अमर कुमार , मुन्ना कुमार , धर्मेन्द्र पासवान , प्रियांशु कुमार और महिला सिपाही संजिता कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
केनगर में 44 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
केनगर
