दो बाइक की टक्कर में दो घायल, रेफर

बाइक सवार तेज गति से भवानीपुर की ओर से जा रहा था

भवानीपुर. भवानीपुर नगर पंचायत के वीरसेल चौक के पास मंगलवार तीन बजे दिन में दो बाइक की आमने सामने टक्कर में दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गये. बाइक सवार तेज गति से भवानीपुर की ओर से जा रहा था. दूसरा बाइक सवार भी तेज गति से वीरसेल गांव की ओर से आ रहा था. दोनों बाइक सवार तेज गति से होने से संतुलन बिगड़ गया और आपस में एक-दूसरे को टक्कर मार दी. ग्रामीणों एवं परिवार के सहयोग से इलाज के लिए भवानीपुर अस्पताल लाया गया. इसका इलाज डॉक्टर एवं जीएनएम शोभा कुमारी ,रूपम कुमारी ने किया .प्राथमिक के इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर भेज दिया गया. घायल व्यक्ति की पहचान रायपुरा निवासी बमबम कुमार एवं वीरसेल निवासी अजय कुमार मंडल के रूप में हुई है. फोटो-25 पूर्णिया 41- इलाजरत घायल

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >