कदवाबासा में आग लगने से दो घर जले, पांच लाख का नुकसान

पांच लाख का नुकसान

भवानीपुर. भवानीपुर प्रखंड के बसंतपुर चिंतामणि उस्कावरी पंचायत के कदवाबासा गांव में शुक्रवार की रात्रि आग लगने से मोबाइल दुकान सहित दो परिवार के घर जलकर राख हो गये . इस अगलगी में पीड़ितों में कदवाबासा वार्ड 10 निवासी महेंद्र मेहता एवं बिजेंद्र मेहता ने बताया कि शुक्रवार की रात्रि सभी परिजन खाना बनने के बाद खाना खाने की तैयारी कर रहे थे . इसी दौरान अचानक उनके घर मे आग फैलने लगी . जबतक कुछ समझ पाते तबतक आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते उनके घर और घर मे रखा सभी सामान जलकर राख हो गया . इस अगलगी में पांच लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है . स्थानीय लोगों के सहयोग से काफी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया. अगलगी की घटना की जानकारी मिलने पर राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार, अजय कुमार राय ,जदयू नेता ललन राय सहित कई जनप्रतिनिधि शनिवार को पीड़ित के घर पहुंचे थे . अंचलाधिकारी ईशा रंजन ने बताया कि राजस्व कर्मचारी द्वारा घटना की जानकारी मिली है. आपदा प्रबंधन को इस संबंध में लिखा जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >