धावा दल ने दो बाल श्रमिक को कराया विमुक्त

श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग

पूर्णिया. श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग पूर्णिया के तत्वावधान में धावा दल टीम द्वारा जिला के डगरूआ प्रखंड में बाल श्रम उन्मूलन एवं विमुक्ति के लिए धवादल का संचालन किया गया. इस विशेष अभियान में जिला के विभिन्न श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न दूकान,प्रतिष्ठान, होटल, रेस्टोरेन्ट,ढ़ावा, गैरेज से कुल -02 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया गया. टीम का नेतृत्व अमरनाथ यादव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, डगरूआ कर रहे थे. टीम में शामिल शुभम प्रियदर्शी,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कसबा, आदित्य आकाश कुमार , श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, अमौर प्रभारी बैसा, पूर्णिया एवं अन्य सहयोगी के रुप में एनजीओ सोसाईटी के सदस्य शेखर तिर्की, मोहम्मद सज्जाद एवं स्थानीय थाना के पुलिस बल शामिल थे. धावादल द्वारा विमुक्त दोनों बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया है. दोषी नियोजकों के विरूद्ध बाल श्रमिक एवं किशोर प्रतिषेध एवं विनियमन, 1986 के अन्तर्गत एफ.आई.आर दर्ज करते हुए नियोजकों पर प्रति बाल श्रमिक 20 हजार से 50 हजार तक का जुर्माना वसूला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKHILESH CHANDRA

AKHILESH CHANDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >