पूर्णिया कॉलेज में गांधीजी व शास्त्रीजी को दी गयी श्रद्धांजलि

पूर्णिया काॅलेज

पूर्णिया. पूर्णिया काॅलेज में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जयंती पूरे उत्साह से मनायी गयी. इस अवसर पर परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर तथा प्रधानाचार्य कक्ष में लगी लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया गया. मौ़के पर पूर्णिया काॅलेज के प्रधानाचार्य प्रो. शंभुलाल वर्मा ने जीवन में स्वच्छता के महत्व और महात्मा गांधी के विचारों की प्रासंगिकता पर बल दिया. इस मौके पर प्रो. इश्तियाक अहमद, प्रो. देवनारायण यादव, डॉ अकरामुल्ला खान, डॉ ज्ञानदीप गौतम, डॉ अंकिता विश्वकर्मा , डॉ सीता कुमारी, अरुण कुमार वर्मा, डॉ आनंद कुमार, मंतोष कुमार, अखिलेश कुमार, दिव्यांशु, महाकांत पाठक, रौशन आदि उपस्थित थे. फोटो. 2 पूर्णिया 7 परिचय- पूर्णिया कॉलेज में गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते प्रधानाचार्य व शिक्षक.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >