101.25 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

कृत्यानंदनगर थाना पुलिस ने बनभाग चौक के समीप काले रंग की ग्लैमर बाइक पर सवार तीन तस्कर को 101.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया.

केनगर. कृत्यानंदनगर थाना पुलिस ने बनभाग चौक के समीप काले रंग की ग्लैमर बाइक पर सवार तीन तस्कर को 101.25 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया. सोमवार को केनगर थाना परिसर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ विमलेंदु कुमार गुलशन ने बताया कि तीनों आरोपित बीआर 11बीके 4977 काले रंग के ग्लैमर बाइक से 101.25 ग्राम स्मैक लेकर बनभाग होते हुए पूर्णिया सहरसा एनएच 107 होकर केनगर थाना क्षेत्र के बिठनौली पश्चिम पंचायत अंतर्गत रोस्का – कोस्कागढ़ बनियापट्टी गांव की ओर जा रहे थे.उन्होंने बताया कि थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता, पुअनि पूजा गुप्ता, पुअनि दिव्य प्रकाश एवं सअनि संजीव कुमार ने सशस्त्र बल के साथ छापेमारी करते हुए बाइक सवार तीनों आरोपितों को 101.25 ग्राम स्मैक एवं बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसके अतिरिक्त आरोपितों से 200 रुपये नकद तथा दो मोबाइल जब्त किया गया है . एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में गांव रोस्का – कोस्कागढ़ , केनगर, पूर्णिया निवासी जुल्मी सिंह , रिंकू ऋषि एवं कैलाश राम शामिल है. उन्होंने बताया कि तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >