पुलिस को चकमा देकर तीन बाइक सवार फरार, देशी कट्टा बरामद

कट्टा बरामद

पूर्णिया. कटिहार मोड़ टीओपी पुलिस ने भाग रहे ट्रिपल लोड बाइक से एक देशी कट्टा बरामद कर लिया. पुलिस को चकमा देकर तीनों बाइक सवार फरार हो गये. पुलिस ने देशी कट्टा बरामद कर तीनों अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले में कटिहार मोड़ टीओपी प्रभारी पंकज प्रताप ने बताया कि वाहन जांच के दौरान लाइन बाजार की ओर से कटिहार मोड़ की ओर ट्रिपल लोड बाइक सवार जा रहा था,जिसे रुकने का इशारा किया गया. बाइक सवार रुका नहीं और तेजी से कटिहार मोड़ की ओर भागने लगा. साथ के पुलिस बलों ने भाग रहे बाइक सवार का पीछा किया. इस दौरान तीनों बाइक सवार बीच सड़क पर गिर पड़ा.बाइक के सबसे पीछे बैठे युवक ने कमर में रखा एक देशी कट्टा फेंक दिया और बाइक स्टार्ट कर तीनों तेजी से फरार हो गया. टीओपी प्रभारी ने बताया कि देशी कट्टा बरामद कर तीन अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि अज्ञात अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी का फुटेज खंगाला जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >