कसबा. प्रखंड के गुरही पंचायत में 9 अप्रैल को वार्ड संख्या 9 के जीवनटोली गांव में महिला व उनके प्रेमी को खंभे से बांधकर जनप्रतिधियों द्वारा पीटा गया था. घटना का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई. मामले को लेकर नामजद बनाए गए गुरही पंचायत के मुखिया पति गुलाम सरवर को कसबा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया. वही इस मामले में अन्य नामजद अभियुक्त वार्ड सदस्य मो अहमद तथा उप सरपंच मो मसूर फरार बताये गये. कसबा पुलिस गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी कर रही है. मामले को लेकर कसबा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि कसबा थाना कांड संख्या 149 /26 में नामजद बनाए गए गुरही पंचायत मुखिया प्रतिनिधि गुलाम सरवर को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में पूर्णिया भेज दिया है. अन्य आरोपी फरार हैं.
प्रेमी-प्रेमिका को खंभे से बांध पीटने के मामले में मुखिया पति गिरफ्तार, वार्ड सदस्य व उपसरपंच फरार
कसबा
