3.36 ग्राम स्मैक के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

पूर्णिया

पूर्णिया. गुप्त सूचना के आधार पर केहाट थाना की पुलिस ने छापामारी कर कुल 3.36 ग्राम स्मैक, 2 मोबाईल एवं 500 रुपया नकद राशि के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया.गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. इकबाल अंसारी, पिता मो. जलील अंसारी, सिकंदर अंसारी, पिता जमाल अंसारी एवं मो अकबर अंसारी उर्फ बादशाह, पिता मो. इदरीश अंसारी शामिल है. तीनों अभियुक्त साकिन हाउसिंग कॉलोनी, वार्ड नंबर 14, थाना केहाट का रहनेवाला है. अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.उक्त जानकारी केहाट थानाध्यक्ष उदय कुमार ने दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >