रानीपतरा को हरदा बाजार से सीधा जोड़ने के लिए सौरा नदी पर पुल निर्माण की दरकार

पूर्णिया पूर्व

राजकुमार चौधरी, पूर्णिया पूर्व . प्रखंड क्षेत्र के रानीपतरा से हरदा बाजार के बीच रजीगंज मुसहरी गांव के समीप सौरा नदी (कोसी धार) पर आजादी से ही पुल निर्माण की मांग अधूरी है. पुल निर्माण को लेकर कई पदाधिकारी निरीक्षण करने आए और गये पर धरातल पर आजतक पुल नहीं बन पाया. पुल के अभाव में लालगंज, विक्रमपुर, पीरगंज, शोभागंज, कवैया सहित कई गांवों के ग्रामीणों को रानीपतरा आने-जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है. इससे समय और पैसे दोनों की बर्बादी हो रही है .वही हरदा बाजार जाने के लिए रानीपतरा रजीगंज मोती नगर श्रीनगर बिलरिया समेत दर्जनों ग्राम के ग्रामीणों को 15 किलोमीटर घूम के हरदा बाजार जाना पड़ता है .यह पुल बनने से मात्र 5 किलोमीटर की दूरी रह जाएगी. स्थानीय किसानों का कहना है कि रानीपतरा और हरदा क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग सब्जी की खेती करते हैं और हरदा बाजार सब्जियों का प्रमुख बाजार है. यदि पुल का निर्माण हो जाए तो किसान कम खर्च में अपनी उपज सीधे बाजार तक पहुंचा सकेंगे. वर्तमान में किसानों और ग्रामीणों को हरदा बाजार जाने के लिए रानीपतरा से बेलौरी बाईपास होकर करीब 15 किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे परिवहन लागत बढ़ जाती है. पुल बनने से न केवल दूरी कम होगी बल्कि समय की भी बचत होगी. चांदी कटवा निवासी कमलेश्वरी प्रसाद मेहता, रजीगंज निवासी रंजन मंडल ,मोती नगर निवासी घनश्याम मेहता ,लोहिया नगर निवासी शशि भूषण सिंह, विक्रमपुर निवासी बासुदेव महलदार और प्रकाश महलदार ने बताया कि पुल निर्माण होने से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम हो जाएगा. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ARUN KUMAR

ARUN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >