पूर्णिया. मधुबनी दुर्गा मंदिर पूजा करने गई एक 16 वर्षीय लड़की गायब बताया जा रहा है. इस संबंध में पीड़ित पिता मधुबनी थाना क्षेत्र के कोरठबाड़ी निवासी ने मधुबनी थाना में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में पिता द्वारा बताया गया है कि बीते 23 सितंबर को उसकी लड़की मधुबनी दुर्गा मंदिर पूजा करने गई थी. शाम तक घर वापस नहीं लौटी, तो उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिली. पिता ने बताया कि वह स्कूल के बच्चों को गाड़ी से पहुंचने का काम करता है. घटना के दिन उसकी पत्नी मायके गई हुई थी. उन्होंने बताया गया कि थाना में केस दर्ज हुए 15 दिन बीत गए हैं, लेकिन अब लड़की को पुलिस द्वारा बरामद नहीं किया गया है. थानाध्यक्ष सूरज प्रसाद ने बताया कि गायब लड़की को जल्द ही बरामद कर लिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
