आखिर बरस गये उमड़ते-घुमड़ते बादल, बारिश से आज भी राहत नहीं

पूर्णिया

पूर्णिया. पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनियों के बाद आखिरकार सुबह से आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल आज दोपहर बरस गये. हालांकि करीब चालीस मिनट तक लगातार झमाझम बारिश हुई और थम गई पर आसमान में काले-काले मेघ पड़ाव डाले हुए हैं जिससे देर शाम तक फिर बारिश की बौछार की संभावना बनी हुई है. इस बारिश से उमस भरी गर्मी के बाद लोगों को बड़ी राहत मिली है लेकिन कुछ जगह जलभराव और बिजली कटौती की भी खबरें सामने आ रही हैं. वैसे, आईएमडी ने मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट कर पहले से सतर्क कर रखा है. गौरतलब है कि आईएमडी की तरफ से जिले में आज तेज हवा के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. मौसम अपडेट में बताया गया है कि शुक्रवार को 50 से 60 किलो मीटर की रफ्तार से हवा चलने वाली है. मौसम को लेकर आईएमडी की ओर से शनिवार के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि शनिवार 30 मई को भी भारी बारिश होगी जबकि इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. आईएमडी ने पूर्णिया जिले के लिए भारी बारिश और तेज हवाओं का बड़ा अलर्ट जारी किया है. मौसम विज्ञानियों की मानें तो इस दौरान कई इलाकों के तापमान में गिरावट आ सकती है. इधर, पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स की मानें तो शनिवार को आसमान क्लाउडी रहेगा जबकि धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश भी हो सकती है. मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >