धावा टीम ने रौटा से तीन बाल श्रमिकों को विमुक्त कराया

सोमवार को पूर्णिया जिला के बैसा प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत रौटा बाजार में विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों में धावादल टीम द्वारा बाल श्रम विमुक्ति के लिए सघन जनजागरूकता अभियान चलाया गया.

पूर्णिया. सोमवार को पूर्णिया जिला के बैसा प्रखंड क्षेत्रान्तर्गत रौटा बाजार में विभिन्न दुकानों और प्रतिष्ठानों में धावादल टीम द्वारा बाल श्रम विमुक्ति के लिए सघन जनजागरूकता अभियान चलाया गया. टीम का नेतृत्व आदित्य आकाश, श्रप्रप, अमौर प्रभारी बैसा, पूर्णिया के द्वारा किया गया. टीम में शामिल विभिन्न श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों अमरनाथ यादव, श्रप्रपदा.,डगरूआ, प्रशांत कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, बायसी, शुभम प्रियदर्शी, श्रप्रपदा., कसबा एवं अन्य सहयोगी के रूप में प्रयास जैक सोसाइटी के सदस्य शेखर तीर्की, अवधेश एवं स्थानीय थाना के पुलिस बल के सहयोग से रौटा बाजार के होटल में कार्यरत 02 एवं किराना दुकान से 01 बाल श्रमिकों को कार्य करते हुए विमुक्त कराया गया. इसे बाल कल्याण समिति को सुपुर्द कर दिया गया. दोषी नियोजकों के विरुद्ध बाल श्रमिक एवं किशोर (प्रतिषेध एवं विनियमन), 1986 के अन्तर्गत एफआईआर दर्ज करते हुए नियोजकों पर प्रति बाल श्रमिक 20,000 से 50,000 (बीस हजार से पचास हजार तक ) का जुर्माना की वसूली की जायेगी. उक्त आशय की जानकारी श्रम अधीक्षक पूर्णिया जगन्नाथ पासवान द्वारा दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arun kumar

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >