महापौर ने पूजा पंडालों का लिया जायजा

पूर्णिया

पूर्णिया. महापौर विभा कुमारी एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लायंस क्लब, सिपाही टोला, मधुबनी दुर्गा मंदिर, मधुबनी कॉलोनी, माता चौक, बिजली कॉलोनी, कोर्ट स्टेशन दुर्गा मंदिर, डोनर चौक, खजांची हाट बंगालीपाड़ा, बाड़ीहाट, डीएसए ग्राउंड, ठाकुरबाड़ी, रजनी चौक, माधोपाड़ा, भट्ठा दुर्गा बाड़ी, वार्ड 10 शिवनगर, प्रभात पाठागार खुश्कीबाग, सार्वजनिक दुर्गा मंदिर खुश्कीबाग, गुलाबबाग, सराय दुर्गा मंदिर, मरंगा दुर्गा मंदिर सहित सभी पूजा पंडालों औऱ मंदिरों में पहुंचकर माता का दर्शन किया और तैयारियों का जायजा लिया. महापौर विभा कुमारी एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र यादव ने खुश्कीबाग हाट स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी का प्रसाद भी वितरण किया. उन्होंने मां भगवती की पूजा-आराधना कर नगर, जिला एवं प्रदेश वासियों के लिए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. महापौर ने वार्ड नंबर 17 कोरठबाड़ी शीतला माता मंदिर में बच्चों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन फीता काट कर किया वहीं मरंगा में सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भक्ति जागरण कार्यक्रम एवं मेला का उद्घाटन फीता काट कर किया. वहीं जितेंद्र यादव ने मरंगा में मेला उद्घाटन के मौके पर उपस्थित मेला कमिटी के सदस्यगण, मरंगा के सम्मानितजन सहित सबों को दशहरा की हार्दिक शुभकामनाएं दी. जितेंद्र यादव ने जिला सहित विधानसभा क्षेत्र के चांदी कठुवा, बीरपुर, रजिगंज, रानीपतरा बाजार, महेन्द्रपुर, महाराजपुर किशनपुर, गौरा, हरदा, सपनी गौरा, सिंघिया दीवानगंज, दीवानगंज सहित विभिन्न जगहों पर आयोजित दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचकर मां दुर्गे का आशीर्वाद लिया तथा क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की की शुभकामनाएं दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >