डुगडुगी बजने ही वाली है, चुनावी अभियान के लिए तैयार हो जायें

चुनावी अभियान के लिए तैयार हो जायें

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा की संगठनात्मक बैठक पूर्णिया. बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अबतक की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक की. बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह ने की.उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और पंचायतवार तैयारियों को तेज करने का आह्वान किया. श्री सिंह ने सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने पंचायत अध्यक्षों की सूची, मोबाइल नंबर और बूथवार जानकारी के साथ चुनावी अभियान के लिए तैयार रहें.प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि एनडीए की सरकार बनने जा रही है और कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच जाकर कार्य करना होगा. प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने विश्वास व्यक्त किया कि एनडीए इस बार रिकॉर्ड मतों से विजय प्राप्त करेगा. उन्होंने संगठन में एकजुटता और अनुशासन को चुनावी सफलता की कुंजी बताया. विधानसभा सदस्य विजय खेमका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार को केंद्र से अभूतपूर्व सहयोग प्राप्त हो रहा है और आगामी समय में बिहार विकास की नई गाथा लिखेगा.पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा और उप महापौर पल्लवी गुप्ता ने भी बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया.बैठक में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न चुनावी रणनीतियों पर अपने विचार साझा किए. बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और जोश साफ़ झलक रहा था. बैठक में जिला भाजपा के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, निवर्तमान मंडल अध्यक्ष, बीएलए-1, जिला मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ संयोजक, जिला पदाधिकारी, मंडल प्रभारी, जिला कोर कमेटी, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, विस्तारक, विधायक, पूर्व विधायक और पूर्व प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >