खेल और खिलाड़ियों के लिए सुखद है बजट : शुभम आनंद

यह केंद्रीय बजट खेल और खिलाड़ियों के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम है.

पूर्णिया. यह केंद्रीय बजट खेल और खिलाड़ियों के समग्र विकास की दिशा में एक सकारात्मक और दूरदर्शी कदम है. यह कहना है अंतरराष्ट्रीय ऑफिशियल, राष्ट्रीय खिलाड़ी, कोच व पूर्णिया रग्बी संघ के सचिव शुभम आनंद का. उन्होंने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट खेल क्षेत्र को मजबूती प्रदान करने वाला है और आने वाले वर्षों में खिलाड़ियों के लिए बेहतर अवसर सृजित करेगा. उन्होंने कहा कि बजट में खेल से जुड़ी सुविधाओं और संसाधनों पर विशेष ध्यान दिया गया है. खेलकूद उपकरणों के सस्ता होने से पेशेवर खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा. इससे खेलों में भागीदारी बढ़ेगी और छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलेगा. इसके साथ साथ खेल क्षेत्र में बढ़ा हुआ निवेश समाज में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह को बढ़ावा देगा. स्कूलों, कॉलेजों और स्थानीय स्तर पर खेल संस्कृति मजबूत होगी, जिससे फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना का विकास होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra sinha

सत्येन्द्र सिन्हा गोपी प्रिंट माध्यम में 25 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. आकाशवाणी एवं दूरदर्शन समाचार से पत्रकारिता की शुरुआत की. नाटक, कला संस्कृति, गीत संगीत, कृषि व मेडिकल क्षेत्र में विशेष अभिरुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >