चोपड़ा बाजार में प्रशासन ने करायी सड़क की मापी

जानकीनगर

जानकीनगर. बनमनखी के अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम के निर्देशानुसार राजस्व पदाधिकारी बनमनखी बालकृष्ण भारतद्वाज ने नगर पंचायत जानकीनगर के चोपड़ा बाजार में सड़क किनारे दोनों तरफ सड़क की जमीन की मापी की.राजस्व पदाधिकारी बनमनखी बालकृष्ण भारतद्वाज ने बताया कि मापी कर सभी चिह्नित रैयतों को अविलंब अतिक्रमण खाली करने का निर्देश दिया गया है. इसके पूर्व माइकिंग करायी जा चुकी है.अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त करने के बाद नाला निर्माण एवं बिजली खंभा शिफ्टिंग करने का निर्देश दिया गया है. अतिक्रमण मुक्त करने में प्रशासनिक कार्यों में बांधा पहुंचाने वाले पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत जानकीनगर आलोक शंकर,मुख्य पार्षद रमेश पासवान,उपमुख्य पार्षद सुनील रजक सहित सैकड़ों लोगों ने मापी कराने में प्रशासन को सहयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >