नदी में डूबने से किशोर की मौत, 24 घंटे बाद शव बरामद

24 घंटे बाद शव बरामद

श्रीनगर. पूर्णिया-श्रीनगर मार्ग पर बेला चौक से पूर्वी भाग जोका जरमराई मार्ग स्थित रंखा घाट नदी में डूबने से एक 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. पुलिस एवं गोताखोरों की मदद से 24 घंटे की कड़ी मशक्कत से शव को नदी से बरामद किया जा सका. जानकारी के अनुसार , गुरुवार को सदर थानाक्षेत्र अंतर्गत नया बाजार के निकट मिर्जापुर कामत वार्ड संख्या नया 32 पुराना 18 निवासी मोहम्मद बारीक का 15 वर्षीय पुत्र मृतक मोहम्मद वसीम अपने घर से तीन किलोमीटर दूर नदी पर आया था. इसी क्रम में डूब गया. गुरुवार की संध्या घटना की खबर मृतक के परिजनों को चल पायी. घरवाले तथा गोताखोर मृतक को ढूंढने के लिए पानी में उतर गए परंतु रात्रि होने के कारण कुछ पता नहीं चल सका. शुक्रवार की सुबह केनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार एवं थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता पुलिस बल के साथ नदी किनारे पहुंच गए. गोताखोरों एवं स्थानीय लोगों की मदद से पानी से बड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव को बरामद कर लिया गया. केनगर थानाध्यक्ष नवदीप गुप्ता ने बताया कि मृतक परिजन पोस्टमार्टम करने से इनकार कर गए जिस कारण पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. फोटो. 1 पूर्णिया 9 परिचय- शव को नदी में ढूंढते गोताखोर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >