शिक्षक संघ नौ मई को करेगा प्रदर्शन

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ

पूर्णिया. बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक आरक्षी मध्य विद्यालय में जिलाध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल की अध्यक्षता में हुई. इसमें आरोप लगाया गया कि जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों को विद्यालय में उपस्थिति बनाने के लिए बाध्य किया जा रहा है, उनके लिए मार्क ऑन डयूटी की व्यवस्था लागू हो. इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अनवार करीम ने कहा कि शिक्षक के साथ विभाग दोहरी नीति अपना कर उन्हें परेशान करना चाह रहा है. एक शिक्षक इतनी गर्मी में एक साथ भला दो-दो कार्य को कैसे अंजाम देंगें. शिक्षा विभाग को इस पर सहानुभूति पूर्वक विचार करना चाहिए. एसआईआर के कार्य का क्षतिपूर्ति अवकाश, एचटी का बकाया अंतर वेतन भुगतान, वित्तीय उन्नयान, बकाया एरियर, विशिष्ठ एवं नियोजित शिक्षक एरियर भुगतान आदि का भुगतान जल्द किया जाय, अन्यथा विवश् होकर संघ 9 मई को जिला के सैकड़ों शिक्षकों के साथ आक्रोश पूर्ण प्रदर्शन करेगा. इसकी लिखित सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारों को दी गयी. बैठक में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष घनानंद मंडल ,नगर अध्यक्ष अभिषेक पक़ज, बैद्यनाथ सिंह, गुरुदेवराम, हरी शंकर दास, अरुणाभ मिश्रा, बिनोद बिहारी, विमलदास, रौशन कुमार ,मसूद आलम, वादिम अख्तर, पंकज जायसवाल, श्याम कुमार,भारत कुमार राजक, संतोष मिश्रा, संजय यादब आदि शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >