खुदरा कराने के बहाने महिला यात्री से 500 रुपये लेकर ऑटो चालक फरार

पूर्णिया

पूर्णिया.पूर्णिया शहर में एक ऑटो चालक ने झांसा देकर एक महिला यात्री को अपना शिकार बनाया और उनके 500 रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया. इस बाबत पीड़ित महिला यात्री ने बताया कि वे पूर्णिया कोर्ट स्टेशन में ट्रेन से उतरकर फोर्ड कंपनी तक जाने के लिए स्टेशन के बाहर ऑटो की तलाश कर रही थी. इसी दौरान एक ऑटो ने 30 रुपये किराया तय होने के बाद फोर्ड कंपनी की ओर निकला. जब फोर्ड कंपनी पहुंचा तो महिला ने उसे 500 रुपये का नोट दिया, तो चालक ने बहाना बनाया कि उसके पास ”खुदरा” (चेंज) नहीं है. चालक ने महिला को विश्वास में लेते हुए कहा कि वह बगल की दुकान से नोट का खुदरा कर अभी वापस आता है. महिला उसके झांसे में आ गयी और उसे पैसे दे दिए. काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब ऑटो चालक वापस नहीं लौटा, तब महिला को ठगी का अहसास हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Bhaskar

Abhishek Bhaskar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >