पूर्णिया. पर्यवेक्षण गृह में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को किशोर न्याय परिषद पूर्णिया द्वारा सम्मानित किया गया. शिक्षकों को यह सम्मान किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी संजय कुमार सरोज के हाथों प्राप्त हुआ. सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों में मध्य विद्यालय कमलपुर,डगरुआ के सुमित भारती, उत्क्रमित उच्च विद्यालय चंदवार,बैसा के अनुपम कुमार,म.वि. शेखपुरा,भवानीपुर के मो.अफजल आलम, म.वि. लक्ष्मीपुर बिशहरिया,बी.कोठी के प्रवीण कुमार, उ.उ.वि. मालोपारा,बैसा की कुमारी किरण और उ.उ.वि. नंदनिया,बैसा के अभिजीत कुमार शामिल रहे. प्रतिनियुक्त शिक्षकों को यह सम्मान पर्यवेक्षण गृह में आवासित बच्चों को शिक्षा और मार्गदर्शन प्रदान करने के साथ-साथ बच्चों को समाज की मुख्य धारा में शामिल करने के लिए किये गये इनके सफल प्रयासों के आलोक में दिया गया. गृह में आवासित बच्चों को शिक्षकों के द्वारा पठन-पाठन के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से भी जोर कर रखा जाता है, ताकि जब ये अपने समाज में वापस लौटें तो जिम्मेदार नागरिक बन सकें. शिक्षकों को मिले इस सम्मान पर पर्यवेक्षण गृह पूर्णिया के अधीक्षक धर्मेन्द्र कुमार ने हर्ष व्यक्त किया और कहा कि इससे शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
