अपनी मां की तरह ही पेड़-पौधों की करें देखभाल : महापौर

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित पूर्णिया. अमरूत महोत्सव 2.0 योजना के तहत 5 जून से 31 अगस्त तक नगर विकास एवं आवास विभाग के तत्वावधान में नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को महापौर विभा कुमारी की अध्यक्षता में सम्राट अशोक भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं सीआरपी के बीच किट का वितरण किया गया. तत्पश्चात सम्राट अशोक भवन में महापौर विभा कुमारी द्वारा पौधरोपण किया गया. इस कार्यक्रम के तहत 84 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं एवं सीआरपी के बीच किट का वितरण किया गया. महापौर ने नगर विकास एवं आवास विभाग के तत्वावधान में आयोजित एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में उपस्थित उप महापौर पल्लवी गुप्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं सीआरपी को बधाई देते हुए कहा कि यह कार्यक्रम पर्यावरण की सुरक्षा के दृष्टिकोण से काफी कारगर साबित हो रहा है. कहा कि जिस प्रकार से एक मां अपने बच्चों की देखभाल एवं हिफाजत करती है, उसी प्रकार पेड़ भी हमलोगों को एक मां की तरह अपनी छत्रछाया एवं फल देती है. ऐसे में हमलोगों का भी दायित्व बनता है कि अपनी मां के तरह ही पेड़-पौधों की रक्षा करें और उसकी देखभाल करें. उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नगर निगम क्षेत्र में वृक्षारोपण का उद्देश्य शहर को हरा-भरा बनाना है. इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी बल्कि हाल के वर्षों में जो मिनी दार्जिलिंग कहलाने वाले पूर्णिया में अप्रत्याशित रूप से गर्मी बढ़ी है, उसे भी कम किया जा सकेगा. इस योजना के तहत स्कूल ,कॉलेज और पार्क में पेड़ लगाए जाएंगे जिसकी जिम्मेवारी आप सबों पर है. इसके लिए नगर निगम द्वारा एक किट भी आप लोगों को उपलब्ध कराया गया.मौके पर मुख्य रूप से सैकड़ों की संख्या में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं सीआरपी सहित नगर निगम के कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >