संकुलस्तरीय टीएलएम मेला में सुमरित उच्च विद्यालय प्रथम

बनमनखी

प्रतिनिधि, बनमनखी. बनमनखी सुमरित उच्च विद्यालय में संकुल स्तरीय टीएलएम मेला में संकुल के सभी विद्यालय के दो-दो शिक्षकों ने अपने-अपने टीएलएम के साथ विद्यालय प्रधान के नेतृत्व में भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत संकुल के संचालक सह सुमरित उच्च विद्यालय के प्रधान डॉ तरुण सिंह, समन्वयक अशोक कुमार पासवान, मध्य विद्यालय बनमनखी के प्रधान राकेश रोशन, मध्य विद्यालय धीमा हरिजन के प्रधान नवल किशोर साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उत्कृष्ट टीएलएम में प्रथम स्थान पर सुमरित उच्च विद्यालय बनमनखी, द्वितीय स्थान पर मध्य विद्यालय धीमा हरिजन, तृतीय स्थान पर प्राथमिक विद्यालय बिशनपुर और चौथे स्थान पर मध्य विद्यालय चीनी मिल को चुना गया. संकुल संचालक और समन्वयक के द्वारा पुरस्कृत किया गया. मेला के सफल संचालन में शिक्षक राजेश पासवान, सुनील कुमार अब्दुल गनी मनोरंजन कुमार, बलराम कुमार आदि ने अहम भूमिका निभाई. प्रतिभागी में सोनी कुमार, ममता कुमारी, जयकृष्ण कुमार, बलराम कुमार, संगीता कुमारी, अजित कुमार, भारती कुमारी, मनोरंजन कुमार आदि ने अपने-अपने विद्यालय की ओर से टीएलएम का प्रदर्शन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >