PURNIA : बाइक व बुलेट की टक्कर में एक की मौत, घायल बैंककर्मी रेफर
पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के एसएच 65 गैस गोदाम के पास सोमवार को सुबह में सुपर स्प्लेंडर और बुलेट बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई.जबरदस्त टक्कर होने के कारण इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं पायी है, जबकि एक बैंककर्मी गंभीर रूप से घायल है.
पूर्णिया के धमदाहा से आशीष सिंह की रिपोर्ट :
पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र के एसएच 65 गैस गोदाम के पास सोमवार को सुबह में सुपर स्प्लेंडर और बुलेट बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई.जबरदस्त टक्कर होने के कारण इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई,जिसका पहचान नहीं पायी है जबकि एक बैंककर्मी गंभीर रूप से घायल है. घायल व्यक्ति पश्चिम बंगाल दिनाजपुर निवासी सुबीर कुमार साह का पुत्र सुजीत कुमार साह है जो सेंट्रल बैंक ब्रहज्ञानी में फील्ड ऑफिसर के रूप में कार्यरत है.घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया रेफर कर दिया गया है.घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.