सुहेलदेव भासपा ने निकाली महिला जगो-जगाओ रैली

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर मुख्य रूप से शामिल हुए

पूर्णिया. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बैनर तले महिला जगो जगाओ रैली स्थानीय जिला स्कूल मैदान में आयोजित हुई. कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर मुख्य रूप से शामिल हुए. इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंत्री राजभर का स्वागत किया. मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दे रही है. इसमें गिनी चुनी महिला लाभ ले पा रही है. उन्होंने कहा कि राजवंशी, राजभर, रजवार, राजघोष, परिहार, दास आदि को जगाने के लिए ही इस रैली का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि एक बेटी से दो घर सुधरता है. मंत्री ने कहा कि जब जब चुनाव आता है तो नेता सिर्फ वोट का इस्तेमाल करते हैं. इनके बेटा बेटी को नौकरी नहीं देते हैं. प्रदेश प्रमुख महासचिव नीलू कुमारी राजवंशी ने कहा कि इसी महिला के बीच से रानी लक्ष्मीबाई, झांसी की रानी ने देश की लड़ाई लड़ी. इसी महिला के बीच से दुर्गा, काली अवतार लेकर असूरों का संघार की. उसी तरह अपने बेटा व बेटी के लिए पढ़ाई से लड़ाई तक संघर्ष करके राज्यनित से हिस्सेदारी भागीदारी लेना पड़ेगा. प्रदेश कोऑर्डिनेटर परशुराम राजवंशी ने कहा कि राजवार, राजभर, राजवंशी समाज के लोगों ने अंग्रेजों मुगलों से लड़ाई लड़ कर देश का स्वाभिमान बनाने का काम किया है. आज इनके पूर्वज महाराणा सहेलदेव, एतवा रजवार, कारू रजवार,चिल्ला राम का प्रदेश में मूर्मि स्मारक नहीं लगा है. इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ई रामानन्द वर्मा, अंजली राजभर, उदय नारायण राजभर, प्रदेश प्रभारी विमला राजभर, सुनिता देवी, सुषमा देवी, मजूला देवी काजल, शोशिला आदि वक्ताओं ने अपनी बात रखी. रैली की अध्यक्षता मिना राजवंशी, संचालन नीलू कुमारी राजवंशी कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >