खेलकूद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

36वीं त्रिदिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता-2025 संपन्न

36वीं त्रिदिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद (एथलेटिक्स) प्रतियोगिता-2025 संपन्न पूर्णिया. लोक शिक्षा समिति, बिहार द्वारा संचालित सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, थाना चौक, पूर्णिया में आयोजित 36 वीं त्रिदिवसीय क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता– 2025 गुरूवार को संपन्न हो गया. पुरस्कार वितरण समारोह में विजेताओं को मेडल, प्रमाण पत्र और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. लोक शिक्षा समिति बिहार के भैया-बहनों 14 गोल्ड, 18 सिल्वर एवं 32 कांस्य पदक जीता. वही भारतीय शिक्षा समिति के भैया बहनों ने 18 गोल्ड,21 सिल्वर,21 कांस्य पदक जीता जबकि विद्या विकास समिति के भैया-बहनों ने अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस पूरे खेलकूद के विजेता घोषित हुए. विद्या विकास समिति के भैया बहनों ने 52 गोल्ड , 46 सिल्वर, 30 कांस्य पदक जीतकर अपने प्रांत का नाम रोशन किया. त्रिदिवसीय इस आयोजन में बिहार एवं झारखंड की तीनों समितियां लोक शिक्षा समिति, उत्तर बिहार,भारती शिक्षा समिति,दक्षिण बिहार एवं विद्या विकास समिति, झारखंड के 600 छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और प्रतिभा का अद्भूत प्रदर्शन किया. इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित समारोह में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, अभिभावकों और अतिथियों की उपस्थिति से पूरा परिसर हर्षोल्लास से भरा रहा. इससे पहले समापन समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्णिया विभाग प्रचारक रौशन राणा ने मां सरस्वती एवं हनुमान जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर समारोह का शुभारंभ किया.इस अवसर पर लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह, पूर्णिया शहर के गणमान्य डॉक्टर ए.के सिन्हा, विद्या भारती की तीनों समितियां लोक शिक्षा समिति, भारती शिक्षा समिति एवं विद्या विकास समिति के पूर्णकालिक कार्यकर्ता, पूर्णिया विभाग निरीक्षक गणेश प्रसाद मौर्या, स्थानीय सचिव वीरेंद्र कुमार मेहता, सरोज कुमारी, प्रधानाचार्य बालिका विद्या मंदिर, पूर्णिया, मेनका कुमारी, प्रधानाचार्य शिशु मन्दिर, पूर्णिया दोनों विद्यालय के सभी आचार्य/दीदी जी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें. विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में आयोजन की सफलता के लिए सभी का आभार प्रकट किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ARUN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >