पूर्णिया. पूर्णिया विश्वविद्यालय की ओर से पैट 2023 के रिवाइज्ड परिणाम में अनियमितता का आरोप लगाकर छात्र नेता राजा कुमार ने जिला पदाधिकारी को ईमेल के माध्यम से आवेदन भेज कर मुख्यमंत्री से मिलवाने के लिए आग्रह किया है. पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. ज्ञापन में छात्र नेता राजा कुमार ने विस्तार से अपना पक्ष रखा है. छात्र नेता डीएम पासवान ,चाहत तिवारी आदि ने बताया कि निष्पक्ष जांच हो विवि की कलई खुल जायेगी.
पैट 2023 को लेकर सीएम से मिलेंगे छात्र नेता
पूर्णिया विश्वविद्यालय
