जनहित एक्सप्रेस का सरसी में ठहराव शुरू

लेशी सिंह ने पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच नवपरिचालित जनहित एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

पूर्णिया/ बनमनखी. बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने रविवार को सरसी रेलवे स्टेशन से पूर्णिया कोर्ट से पाटलिपुत्र के बीच नवपरिचालित जनहित एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13205 अप एवं 13206 डाउन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि इस ट्रेन के ठहराव के शुभारंभ के लिए रेल मंत्रीअश्विनी वैष्णव का धमदाहा विधानसभा वासियों की ओर से आभार प्रकट करती हूं.उन्होंने कहा कि पिछले दिनों रेल मंत्री से मुलाकात कर सरसी में इस ट्रेन के ठहराव की मांग की थी. आज इस महत्वपूर्ण जनहित परियोजना का साकार होना मेरे लिए गर्व की बात है. मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह सब मेरे धमदाहा वासियों के स्नेह और आशीर्वाद से ही संभव हुआ है. मैं आज इस ट्रेन के संचालन से जुड़ी खुशी को आप सभी के साथ साझा कर रही हूं. उन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से धमदाहा ,बनमनखी के पूर्वी इलाके ,रानीगंज प्रखंड के सीमावर्ती इलाकों के नागरिकों को पटना तक आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी. मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि यह ट्रेन पूर्णिया जिले के पर्यटन, कनेक्टिविटी और व्यापार को और भी गति प्रदान करेगी, जिससे क्षेत्र में समृद्धि आएगी. सरसी रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन के संचालन की शुरुआत क्षेत्रीय विकास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी. इस मौके पर एडीआरएम समस्तीपुरआलोक कुमार झा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर तृतीय उत्कर्ष कुमार ,वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता पंकज कुमार समेत अन्य रेलवे के वरिष्ठ अधिकारीगण साथ उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >