नल जल योजना के पंप से स्टेबलाइजर की चोरी

थानाक्षेत्र के खुंट्टी धुनेली पंचायत

श्रीनगर. थानाक्षेत्र के खुंट्टी धुनेली पंचायत के वार्ड संख्या सात के विश्वास टोला गांव में नल जल योजना के पंप से स्टेबलाइजर की चोरी कर ली गयी . पम्प संचालक विजयकांत ठाकुर ने बताया कि घटना को लेकर श्रीनगर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है. पम्प संचालक ने बताया कि बीती रात्रि ग्यारह बजे के करीब वह पंप को बंद कर सोने चले गये .इसी बीच अज्ञात चोरों द्वारा सात निश्चय द्वारा लगाए गए नल जल योजना के पंप से विद्युत उपकरण स्टेबलाइजर की चोरी कर ली गयी. थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने बताया आवेदन आया है. जांच की जा रही है. घटना संदेहास्पद है. पंप सचालक द्वारा कहा गया गया कि घटना के दिन टंकी में ताला नहीं लगाया था, जबकि इससे पूर्व सब दिन ताला लगाया जाता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >