163 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

मुफस्सिल थानाक्षेत्र

प्रतिनिधि, पूर्णिया पूर्व. मुफस्सिल थानाक्षेत्र के महेंद्रपुर चौक से कुछ दूरी पर शुक्रवार को ग्राहक को गांजा डेलीवर करने आये धंधेबाज को पुलिस ने 163 ग्राम गांजा के साथ धर दबोचा. गिरफ्तार चंदन ठाकुर ग्राम सुहा थाना डगरूआ निवासी है व घूम-घूम कर गांजा पीने वाले को गांजा बेचने का काम करता था . थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि चंदन ठाकुर के बारे में गुप्त सूचना मिली कि वह महेंद्रपुर में गांजा बेचने आएगा. पुलिस मौके की तलाश में थी . उसे 163 ग्राम गांजा के साथ पकड़ लिया गया . इस पर मद्यनिषेध कानून के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा. फोटो. 9 पूर्णिया 10- छापामारी करती पुलिस

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >